केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने परिपत्र संख्या 09/08/24 दिनांक 28.08.2024 के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 को 28 अक्टूबर, 2024 से 3 नवंबर, 2024 तक “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि; Culture of Integrity for Nation’s Prosperity” थीम के साथ मनाने का निर्णय लिया। आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2024 के पालन में सभी हितधारकों / सार्वजनिक और कॉर्पोरेट संस्थाओं, फर्मों, नागरिकों की व्यापक भागीदारी की मांग की है और सभी को सीवीसी की वेबसाइट https://cvc.gov.in/ पर उपलब्ध "ऑनलाइन सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा" (ई-प्रतिज्ञा) लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) परिपत्र