Jh ,-ds- tSu] izcU/k funs’kd] jktLFkku bysDVªkWfuDl ,.M bULVªwesUV~l fyfeVsM] t;iqj }kjk Ekkuuh; m|ksx ea=h] Jh jktiky flag 'ks[kkor dks] Jh jktho Lo:i] vfrfjDr eq[; lfpo] m|ksx] v/;{k ,oa izca/k funs’kd] jhdks fyfeVsM dh vuqxzg mifLFkfr esa 2-40 djksM :i;sa dk ykHkka’k lkaSik x;kA jhy us viuh 'ks;j iwath ij vc rd dk lokZf/kd ykHkka’k 48-16% o"kZ 2016&17 ds fy, fn;k gSA
राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इन्स्ट्रूमेन्ट्स लिमिटेड, (रील) को उत्पादन एवं प्रसंस्करण श्रेणी में ए ’’आई.ई.आई. इन्डस्ट्री एक्सीलेन्स अवार्ड 2017’’ से पुरस्कृत किया गया। रील को यह पुरस्कार उद्योग मंत्री तमिलनाडू सरकार, श्री एम. सी. सम्पथ द्वारा दिया गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार इन्स्टीटयूशन ऑफ इन्जिनियर्स (इंडिया) द्वारा भारतीय अभियांत्रिकी उद्योगों को विनिर्माण/संचालन मे उत्कृष्टता हेतु सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
प्रबंध निदेशक, श्री ए. के. जैन ने आश्वासन दिया कि रील सदैव भारतीय डेयरी उद्योग को केंद्रित करते हुए, अपने इस तरह के दूध विश्लेषक उपकरणों को, जो कि भारतीय दुग्ध उद्योग एवं देश के समग्र विकास मे सहायक है के लिए प्रयासरत रहेगी। निरंतर वृद्धि के साथ वर्ष 1981 में अपनी स्थापना के बाद से कंपनी के पास पेशेवर प्रबंधन और लगातार लाभदायक संचालन का प्रगतिशील ट्रैक रिकॉर्ड है। श्री जैन ने बताया कि प्रौद्योगिकी के नवाचार समाधान के उपयोग का, रील के त्वरित विकास मे अभिन्न योगदान है। हमारा उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण, समग्र सूचना एवं आर्थिक स्वतन्त्रता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय मिशनों को ध्यान मे रखते हुए मिशन मोड में काम करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स, अक्षय ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुशल, विश्वसनीय एवं सस्ते उत्पादों और समाधानों के माध्यम से उभरती हुई आवश्यकताओ को पूरा करना है, जो हमारे ग्रामीण भाइयों और राष्ट्र को बड़े पैमाने पर सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
श्री ए.के. जैन, प्रबंध निदेशक, रील और श्री गिरीश साहनी, डीजी, सीएसआईआर ने दोनों संगठनों को प्रौद्योगिकी को सफल बनाने में परस्पर समर्थन देने का आश्वासन दिया।
श्री ए. के. जैन, प्रबंध निदेशक, रील, श्री गिरीश साहनी, महानिदेशक, सीएसआईआर और श्री शांतनु चौधरी, डायरेक्टर सीएसआईआर-सीईईआरआई ने, श्री आर.के. गुप्ता, महाप्रबंधक के नेत्रत्व मे कार्यरत रील की आरएंडडी टीम और श्री पीसी पंचारिया, वरिष्ठ प्रिंसिपल वैज्ञानिक, सीएसआईआर सीईईआरआई, को बड़े पैमाने पर डेयरी उद्योग और उपभोक्ताओं के लाभ के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास में उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।