Covid-19 के तहत जारी दिशा-निर्देशो की अनुपालना करते हुए एवं Social Distancing का ध्यान रखते हुए राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इन्स्ट्रूमेंट्स लिमिटेड, (रील) के कनकपुरा स्थित परिसर में गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राकेश चौपडा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, साथ ही सभी उपस्थित कर्मचारियो व उनके परिजनो द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर देश के 72वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देश प्रेम की भावना प्रकट की गयी।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, श्री राकेश चौपडा ने अपने उदबोधन में सभी कर्मचारियो, उनके परिजनो व सभी देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होने कंपनी कर्मचारियो को अनुशासन, टीम भावना एवं पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कंपनी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अपने परिवार, समुदाय व राष्ट्र के विकास में अपना शत प्रतिशत योगदान देने की बात कही, साथ ही सभी से एकजुट हो कर कार्य करते हुए वर्ष 2020-21 में निर्धारित बिजनेस टारगेट को द्रुत गति से पूरा करने का आव्हान किया।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर वर्ष 2020 में कंपनी में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों जैसे स्वच्छता पखवाड़ा, हिन्दी पखवाड़ा, सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं संविधान दिवस के दौरान प्रतियोगिताओं में भाग लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को परितोषिक देकर प्रबंध निदेशक, श्री राकेश चौपडा द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही कम्पनी की त्रेमासिक पत्रिका "प्रगति Insights" (अक्टूबर–2020 से दिसम्बर–2020) का अनावरण प्रबंध निदेशक, श्री राकेश चौपडा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस समारोह में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व समारोह के समापन पर समस्त सदस्यों ने जल-पान का आनंद लिया।
*******